भाजपा सांगठनिक जिला की सदस्यता अभियान कार्यशाला सफलता पूर्वक संपन्न
27 से 29 अगस्त तक समस्त मंडलों में चलाया जाएगा सदस्यता अभियान
ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी का महापर्व सदस्यता अभियान आरंभ हो चुका है। जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के निर्देशानुसार सांगठनिक जिला ऋषिकेश की सदस्यता अभियान कार्यशाला सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस कार्यशाला में मंडलों द्वारा चलाए जाने वाले आगामी सदस्यता अभियान के विषय में चर्चा कर तिथि निर्धारित की गई।
भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी ने बताया कि ऋषिकेश मंडल में बालावाला मंडल की 27 अगस्त 3 बजे रामा गार्डन नथुवाला, 28 अगस्त को शाम 4 बजे, शिशु मंदिर में ,श्यामपुर मंडल 28 अगस्त शाम 4 बजे आडवाणी धर्मशाला, वीरभद्र मंडल 29 अगस्त 3 बजे मधुबन हिल्स, रायवाला मंडल 28 अगस्त शाम 4 बजे मिलन केंद्र रायवाला, रानी पोखरी मंडल 28 अगस्त 10 बजे प्रातः बारात घर रानी पोखरी, डोईवाला मंडल 28 अगस्त 3 बजे रेडियर पब्लिक स्कूल माजरि मंडल 29 अगस्त 10 बजे प्रात अहिल्याबाई होल्कर बारात घर में सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।








