उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंविकास

नि महापौर ने तीर्थंनगरी में जाम की समस्या से निजात दिलाने को केंद्रीय मंत्री से की मुलाक़ात, बाधित कार्य सुचारु करने का मिला आश्वासन

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा को गंगा आरती के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली। ऋषिकेश नगर निगम की नि महापौर अनिता ममगाई ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने पर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी।

बता दें कि तीर्थनगरी ऋषिकेश में चार धाम यात्रा के अलावा साल भर लाखों पर्यटकों, श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में जाम की समस्या से उनको गुजरना पड़ता है। पर्यटन और तीर्थाटन दोनों ही प्रभावित होते हैं।

बुधवार को मुलाकात के दौरान नि महापौर अनिता ममगाईं ने श्यामपुर फाटक से ऋषिकेश तक लगने वाले जाम का अहम मामले को केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के समक्ष रखा एवं कार्य की प्रगति में रुकावट के निरीक्षण का आग्रह किया। ताकि देश-विदेश से और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।

इस समस्या के मद्देनज़र केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने आश्वासन दिया कि कार्य प्रगति में रुकावट के कारणों का पता कर सुचारु किया जाएगा। इस मुलाकात से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उपरोक्त काम शुरू हो जाएंगे। वहीं, अनिता ममगाईं ने जानकारी देते हुए बताया कि यह खुशी की बात है कि अजय टम्टा को महत्वपूर्ण मंत्रालय मिला है। वे हमारे राज्य से सांसद (अल्मोड़ा से) व मंत्री हैं। इसके साथ नि महापौर अनिता ममगाईं ने मंत्री को गंगा आरती करने के लिए ऋषिकेश आने का निमंत्रण भी दिया।

Related Articles

Back to top button