एसबीएम इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका का राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
छात्रा को विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका का राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन होने पर विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी।
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय की छात्रा वंशिका का चयन राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है विद्यालय की छात्रा वंशिका 10 दिसंबर से 14 दिसंबर 2024 तक वाराणसी उत्तर प्रदेश में अयोजित अंडर 14 बालिका वर्ग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। यह विद्यालय के लिए बहुत सम्मान और गौरव की बात है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार ने छात्रा वंशिका को शुभकामनाएं भी दी। मेजर रावत ने कहा कि इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। क्योंकि खेलों में आने वाले समय में एक बहुत अच्छा उज्जवल भविष्य है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी, जितेन्द्र बिष्ट ,शिव प्रसाद, जयकृत सिंह रावत, रंजन अंथवाल , खेल शिक्षक विकास नेगी, खेल कोच प्रवीण रावत आदि मौजूद रहे।




