देशमानसूनलेटेस्ट खबरें

देश के विभिन्न राज्यों में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, लोगों का घर से निकलना दुश्वार

अगले दो दिनों में मिल सकती है गर्मी से राहत

रिपोर्ट : शिवम् सक्सेना

ऋषिकेश। इस वर्ष उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भीषण गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह से बेहाल होता नज़र आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में 42 डिग्री से 46 डिग्री तक तापमान मापा गया है।

बता दें कि इस भीषण गर्मी से उत्तराखंड भी अचूका नहीं रहा है। उत्तराखंड में 42 से 43 डिग्री का तापमान लोगों के पसीने छूटा रहा है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में मई के महीने ने इतनी गर्मी आज तक नहीं पड़ी, अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी हो रही है। गर्मी से पहाड़ों के कुछ स्थानों पर पानी का संकट भी छा रहा है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 43 से 46 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। इसके साथ बिजली कटौती भी देखने को मिल रही है। जिससे लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों एवं गंगा घाटों का रुख कर रहे हैं।

इस बीच सभी प्रदेशवासियों के लिए मौसम विभाग की ओर से एक अच्छी खबर आई है। जून माह के शुरुआत से ही हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई से एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत की ओर आ रहा है, जिसके बाद गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। बरसात होने के चलते राज्य में पारा गिरने की संभावना है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान केरल में मानसून की संभावना के लिए परिस्थितियाँ अब अनुकूल होती जा रही हैं। दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, केरल, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ने लगा है। उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 2 जून तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत तथा नैनीताल जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 31 मई से लेकर 2 जून तक राज्य के इन जनपदों में वर्षा के तीव्र दौर होने तथा कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राज्य में मौसम में बदलाव हो सकता है एवं वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना भी है।

Related Articles

Back to top button