उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

सीएम ने बस दुर्घटना मामले में दो जिले के एआरटीओ को किया निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश

मृतकों व घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान

देहरादून। अल्मोड़ा के मार्चुला में बस दुर्घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए है। इनमें एक पौड़ी और दूसरा अल्मोड़ा क्षेत्र का है। हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार और घायलों को उपचार के लिए एक एक लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

बता दें कि अल्मोड़ा के हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में है। उन्होंने मामले में गंभीरता दिखाते हुए पौड़ी और अल्मोड़ा क्षेत्र के एक एक एआरटीओ प्रर्वतन को तुरंत निलंबित करने के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों ही जिलों के इन एआरटीओज की जिम्मेदारी थी कि वह अपने अपने इलाकों में चलने वाले वाहनों की फिटनेस आदि मौके पर जांच करते रहें, लेकिन जांच में ऐसा दिखाई नहीं पड़ रहाहै। इसलिए मामले को लेकर कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत को प्रकरण की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मार्चुला हादसे में हेल्प डेस्क नम्बर-9458367078 भी जारी किया है। साथ ही घटना के संबंध में मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button