उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री व सरदार पटेल को किया स्मरण

ऋषिकेश। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस व भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित कर उनको स्मरण किया।

राकेश सिंह, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस

जयेंद्र रमोला, कांग्रेस नेता

गुरूवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के द्वारा भारत को एक नई रूपरेखा दी गई थी। जिस तरह आजादी से लेकर अभी तक जो भी पूरे देश में वातावरण है व इन दोनों महान हस्ती के द्वारा दी गई है, इनका बलिदान कभी भी पूरा हिंदुस्तान नहीं भूल पाएगा। हम सब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर व भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, जयेंद्र रमोला, बैसाख सिंह पयाल, शैलेंद्र बिष्ट, मदन शर्मा, ललित मोहन मिश्र, सूरत कोहली, अशोक शर्मा, राजेंद्र कोठारी, हरी सिंह नेगी, ऋषि सिंघल, वैभव, रविन्द्र, विनोद रतूड़ी, मनीष जाटव आदि कांग्रेसी मौजूद थे

Related Articles

Back to top button