उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला में मुख्य बिंदुओं पर चर्चा

समस्त बूथों में सदस्यता अभियान की कार्यशाला शुरू

ऋषिकेश। भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत रायवाला मंडल के साहबनगर शक्ति केंद्र के 08 नंबर बूथ में कार्यशाला संपन्न कराई गई। इसमें सदस्यता अभियान को लेकर मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन महामंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को हल्के में ना लें बल्कि पूरी सजगता से कार्य में जुट जाए और कार्यकर्ता टोलिया बनाकर के घर-घर संपर्क करें। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पन्ना प्रमुख को भी अपने साथ अवश्य जोड़ें और उन्हें अपनी टोली का लीडर बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कोई पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है और अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़कर हमें अपने परिवार को और बड़ा बनाना है और इसे संगठित रखने का पूरा प्रयास करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि जब भी जनता से संपर्क करने जाएं तो अपनी भाषा अपने व्यवहार को संयमित रखते हुए कर्तव्य निष्ठा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से कार्य करें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा की प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और प्रत्येक कार्यकर्ता बहुत ही लगन और मेहनत से इस कार्य को अंजाम दे रहा है। मैं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि उनका जोश और उत्साह इसी प्रकार बना रहेगा जो कि हमारे भाजपा परिवार को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष अंबर गुरुंग एवं संचालन महामंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, सदस्यता अभियान जिला सह सयोजक राजकुमार राज, ब्लॉक प्रमुख एवं शक्ति केंद्र प्रभारी भगवान सिंह पोखरियाल, सहयोजक मंडल टोली शोभन सिंह कैंतुरा, सरदार बलविंदर सिंह, हरीश कक्कड़, शमां पंवार, गीता रावत, आयुष रावत, कैलाश रतुडी, सुरेंद्र बिष्ट, विशाल मणि पैन्यूली, मायाराम पैन्यूली, ज्ञान सिंह रोथाण, रविंद्र सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक रोशन कुड़ियाल आदि काफी संख्या में बूथ कमेटी एवं बूथ में निवासरत प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button