ऋषिकेश। मालवीय नगर के वार्ड नंबर Jo 34 में भाजयुमों ने नमो युवा चौपाल कार्यक्रम का समापन किया। इसमें विस्तारक जिला कार्यकारणी सदस्य विपुल पोखरियाल ने युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी के विगत 10 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में जिला कार्यकारणी सदस्य विपुल पोखरियाल ने बताया कि मोदी सरकार ने युवाओ के लिए इंडिया स्टार्टअप योजना, कौशल विकास योजना, पी.एम स्कॉलरशिप योजना, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया अन्य योजना चलाई हैं। इसके साथ मोदी सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगो को जरूरत अनुसार लाभ भी दिया जा रहा है। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश की जीडीपी(GDP) 7.6% प्रतिशत हो गई है। जिसके चलते भारत देश टॉप-5 के स्थान तक पहुंच गया है। यह सब पीएम मोदी के विचारधारा, सिद्धांत और कार्यशैली से यह सब सम्भव हो पाया है। इस दौरान युवा चौपाल में भाजपा को 400 सीटों से जीत दिलाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अकुर धीमान, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष निखिल बडवाल, अजयवीर, आयुष रावत, रामू मौर्य, उमेश कुमार, हेमलता चौहान, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।




