आपदाउत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

बीन नदी की तेज धारा में पलटी मैक्स, दो लोगों का रेसक्यू

वाहन में फंसे लोगो के लिए देवदूत बनी SDRF

ऋषिकेश। भारी बारिश के कारण चीला बैराज मार्ग पर बीन नदी उफान पर बह रही है, रात्रि करीब 9 बजे चीला बैराज मार्ग पर हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही मैक्स बीन नदी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर पलट गई।

सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, कढ़ी मशक्क्त के बाद SDRF टीम ने व्यक्ति को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला और तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। इसके पश्चात टीम द्वारा दूसरे व्यक्ति की तलाश शुरू की गई, जो वाहन के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था। तेज बहाव एवं अंधेरे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण स्तिथियों से लड़कर SDRF जवान ने नदी की धार को चीरकर वाहन तक पहुंचे और दूसरे व्यक्ति का सुरक्षित रेस्क्यू किया। SDRF के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि भारी वर्षा होने के कारण चीला बैराज मार्ग पर बहने वाली बीन नदी का जलस्तर बढ़ गया था, रात करीब 09 बजे सूचना प्राप्त हुई कि नदी पार करते समय एक मैक्स वाहन तेज धारा की चपेट में आकर पलट गया। जिसमें एक चालक और एक परिचालक बुरी तरह फंस गए। जिसके बाद SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वहां पहुंचकर टीम ने रेसक्यू अभियान चलाया। लेकिन रात होने की वजह से रेसक्यू में काफ़ी दिक्क़तें आ रही थी। इसके बावजूद टीम ने कढ़ी मशक्क्त से वाहन में फंसे दो लोगो का सकुशल रेसक्यू किया और एक व्यक्ति को अस्पताल भेजा।

Related Articles

Back to top button