नि मेयर ने एशियन योगासन चैम्पियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट योगाचार्य शिवम को किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
पीएम के कारण विश्व में विख्यात योग : नि मेयर
ऋषिकेश। नि मेयर अनिता ममगाईं ने आदर्श ग्राम वार्ड संख्या 6 में योगाचार्य शिवम गोस्वामी को एशियन योगासन चैम्पियनशिप में विजय होने पर पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
बता दें कि ऋषिकेश आदर्श ग्राम निवासी शिवम ने दुबई में आयोजित एशियन योगासन चैम्पियनशिप में अलग अलग वर्गों में दो स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। शिवम् ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो गोल्ड मैडल जीते हैं। इस प्रतियोगिता में लगभग 25 देशों ने प्रतिभाग किया था।
इस अवसर पर अनिता ममगाईं ने कहा कि हमारे यहां टेलेंट की कमी नहीं है। बस युवाओं को अपना हुनर दिखाने के लिए सही प्लेटफार्म मिलना चाहिए। ऐसे में शिवम ने अपने बलबूते तीर्थ नगरी, योग नगरी के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि योग से हर कोई स्वस्थ रहता है। इसलिए प्रतिदिन एक घण्टे कम से कम योग करना चाहिए। कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से पूरे विश्व में योग पहुचा है। जिसके चलते हर देश योग कर रहा है। अभी कुछ दिन पहले 21 जून को पूरे विश्व ने योग दिवस मनाया। ऐसे में योग की राजधानी से शिवम जैसे युवा देश दुनिया में योग का प्रचार प्रसार करने में आगे रहेंगे और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, ऐसी में अपेक्षा करती हूँ। पूरे उत्तराखंड वासियों के लिए गर्व की है बात शिवम ने दो दोल्ड मैडल जीते हैं। शिवम् ऋषिकेश के आदर्श ग्राम के रहने वाले हैं। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिता में देश का नेतृत्व कर चुके हैं और मैडल हासिल कर चुके हैं। योगा वर्ल्ड कप में दो बार और अन्तराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में एक बार स्वर्ण पदक जीता है। वे नेशनल योगासन कोच भी हैं। शिवम् ने इस बार स्वर्ण पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उनके इस उपलब्धि से उनके परिजन भी खुश हैं। इस अवसर पर नि पार्षद चेतन चौहान मौजूद रहे।




