उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

मुस्लिम परिवार ने की सनातन धर्म में वापिसी

हरिद्वार के तट पर किया गंगा पूजन

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में एक मुस्लिम परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद सनातन धर्म अपनाने का दावा किया है। पीलीभीत निवासी माहिद अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ चंडी घाट पहुंचे, जहां गंगा पूजन और हवन के बाद धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ प्रक्रिया पूरी कराई गई। परिवार का कहना है कि उन्होंने यह फैसला अपनी इच्छा से लिया है।

परिवार के मुताबिक, वे लंबे समय से हिंदू धर्म के त्योहारों और रीति-रिवाजों का पालन करते आ रहे थे। माहिद ने अपना नाम मोहित और उनकी पत्नी सबीना ने अपना नाम खुशी रखने की बात कही। तीर्थ सेवा न्यास के संत रामविशाल दास के मुताबिक, धार्मिक अनुष्ठान के साथ परिवार की घर वापसी और नामकरण संस्कार कराया गया।

Related Articles

Back to top button