उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

रुद्रप्रयाग के रौतेली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा टेंपो ट्रैवलर, 14 की मौत, 12 घायल

सीएम धामी ने डीएम को दिए जांच के आदेश

रुद्रप्रयाग। जिला रुद्रप्रयाग के रौतेली क्षेत्र से बड़ी दुर्घटना सामने आई है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से करीब छह किलोमीटर पहले रौतेली क्षेत्र में यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवलर 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एसडीआरएफ के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली से टेंपो ट्रैवलर में 23 यात्रियों का दल चोपता तुंगनाथ के लिए रवाना हुआ। इसमें एक चालक और दो हेल्पर को मिलाकर कुल 26 लोग सवार थे। टेंपो ट्रैवलर दिल्ली से रवाना होकर देवप्रयाग पहुंचा। जहां सभी तीर्थ यात्रियों ने रात्रि में विश्राम किया। शनिवार की सुबह सभी तीर्थ यात्री यात्रा पर निकल गए। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से 06 किमी पहले रौतेली क्षेत्र में अचानक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही 14 लोग घायल हुए थे, जिनमें 07 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें तत्काल एयरलिफ्ट के माध्यम एम्स ऋषिकेश लाया गया। बाकी 07 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एम्स में भर्ती 07 घायलों में से 02 घायलों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अब तक टेंपो ट्रैवलर हादसे में कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायलों का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। माना जा रहा है कि यह भीषण सड़क हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को लेकर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री समेत गृहमंत्री अमित शाह, गढ़वाल क्षेत्र के सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया।

जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान 

जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान वदना शर्मा, उम्र-30 ब्लाक-ए नोयडा, यूपी, महिमा त्रिपाठी, उम्र-23, प्रयागराज, यूपी, कु. शुभम सिंह उम्र, 27, सेक्टर-51 नोयडा, यूपी, नमिता शर्मा उम्र 30, यूपी, लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22, मथुरा, यूपी, अमित, पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27, मध्य प्रदेश, शंशाक, बिष्ट पुत्र नरेन्द्र बिष्ट, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

एम्स में भर्ती गंभीर घायल 

एम्स में भर्ती गंभीर घायलों की पहचान धमेन्द्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहन राम उम्र-23, दिल्ली कैंट, सोनिका, उम्र 24, सोनीपत, हरियाणा, आदित्य, उम्र 25, मथुरा, उत्तर प्रदेश, छवि, उम्र, झाँसी, उत्तर प्रदेश, अभिषेक अज्ञात के रूप में हुई है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान स्मृति शर्मा, उम्र-28, पुत्री राजेश कुमार, डी-01 मुर्धवा हाईटेक कॉलोनी, रेनुकूट सोन भद्र उत्तर प्रदेश, मोहनी पाण्डे उम्र 27, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर प्रतापगढ़ उत्तरप्रेदश, करन सिंह, (वाहन चालक), अलीगढ, निकिता भट्ट, खटिमा, उत्तराखंड, गुरुकीरत सिंह अज्ञात, आकांक्षा, झांसी, उत्तर प्रदेश, स्मृति त्रिपाठी, उत्तरप्रदेश, अंजली श्रीवास्तव, निकेत सुनील शर्मा, बृजेश बिष्ट, उत्तराखंड, देव, 24, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। अन्य शेष मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button