उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स, शांतिभंग में पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेरोजगारी के चलते शख्स ने उठाया कदम

ऋषिकेश। श्यामपुर क्षेत्र में उस समय ह्ड़कंप मच गया ज़ब एक टायर पंचर की दुकान वाला हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर मोबइल टावर पर चढ़ गया। जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गई। मामला रोजगार से जुडा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह शख्स जिस पेट्रोल पंप की भूमि पर टायर पंचर की दुकान लगाता था, वह भूमि बेच दी गई है और जिसने यह भूमि खरीदी है उसने भूमि पर दिवार लगा दी है। बेरोजगारी के चलते टायर पंचर यह कदम उठाया है। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को नीचे उतारने की कवायद में जुट गई। पुलिस ने काफी मशक्क्त के बाद किसी तरह शख्स को नीचे उतारा। जिसके बाद पुलिस ने शख्स को काफी समझाने की कोशिश भी की। लेकिन शख्स उक्त भूमि पर दुकान लगाने की बात पर अड़कर खुद को नुकसान पहुंचाने की बात करने लगा। शांतिभंग करने पर पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया। उक्त शख्स की पहचान अनूप थपलियाल पुत्र सतेश्वर थपलियाल निवासी खदरी खड़क माफ श्यामपुर के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button