डीएम ने एसपीएस अस्पताल का किया औचक निरिक्षण, नदारत चिकित्सकों का रोका वेतन
अस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार
ऋषिकेश। ज़िलाधिकारी देहरादून सविन बंसल कार्य भार संभालने के बाद एक्शन में नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने आम जन बनकर ऋषिकेश सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान डीएम ने सरकारी अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लाइन में लगकर ओपीडी की पर्ची बनवाई। ओपीडी के निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक नदारत मिले। जिस पर डीएम देहरादून सविन बंसल ने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद अस्पताल में मौजूद मरीज एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही निराश्रित वार्ड में मरीजों को नीचे लिटाए जाने पर अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाई। डीएम देहरादून सविन बंसल ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऋषिकेश सहित 4 चिकित्स ड्यूटी से नदारद मिले हैं। जिसकी रिपोर्ट सीएमओ को तलब कर दी गई है। फिलहाल नदारत मिले चिकित्सकों का वेतन रोक दिया गया है। इस संबंध में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।




