उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

कांग्रेस जनों ने त्रिवेंद्र पंवार को मौन रखकर दी श्रद्धांजली

त्रिवेंद्र पंवार का संघर्ष राज्य के लिए सर्वविदित : सजवाण

ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस जनों ने उक्रांद नेता, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार व अन्य दो दिवंगतों को “मौन” रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही भगवान से पुण्य आत्माओं को श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

उत्तराखंड के पूर्व सिंचाई मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि यह एक अत्यंत दुख:द घटना है, जिसने न केवल उनके परिवार बल्कि उनके मित्र, नातेदार, रिश्तेदार व पूरे उत्तराखंड राज्य को सदमे में डाल दिया है। त्रिवेंद्र पंवार का संघर्ष राज्य के लिए सर्वविदित है, उन्हें हमेशा समय-समय पर याद किया जाता रहेगा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ’एडवोकेट‘ एवं जयेंद्र रमोला ने कहा कि त्रिवेंद्र पवार ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने संघर्षों की बदौलत राज्य आंदोलन को एक नई दिशा दी थी, वह राज्य के लिए कई बार जेल गए और लाठी डंडे खाए। उन्होंने राज्य निर्माण के मुद्दों पर समाज को हमेशा जागरूक किया और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर बनाएं, ताकि यह ट्रक सड़कों के बजाय अपनी पार्किंग में खड़े हो। तभी आगे दुर्घटनाओं से जनता को बचाया जा सकता है। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखने वालों में मदन मोहन शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, प्रदीप जैन, अरविंद जैन, महंत विनय सारस्वत, ललित मोहन मिश्र, अंशुल त्यागी, मनोज गोसाई, ऋषि सिंघल, देवेंद्र प्रजापति, भगवान पंवार, जगत नेगी, राहुल रावत, रकम पोखरियाल, अशोक शर्मा, राजेश शाह, प्रवीन गर्ग, उमा ओबरॉय, मुकेश जाटव, राकेश कंडियाल, जतिन जाटव, मनीष जाटव, गौरव राणा, हिमांशु जाटव, गौरव राणा, हिमांशु, मानव रावत, राहुल, अभिषेक, आदित्य झा, आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button