उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

डीएम ने सुमन पार्क और नई टिहरी मार्केट के सौंदर्यीकरण कार्यों का लिया जायजा

व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के दिए निर्देश

टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज नई टिहरी स्थित सुमन पार्क का निरीक्षण कर पार्क के सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सुमन पार्क में स्थापित सेल्फी बोर्ड को ऊंचाई पर लगाने, फाउंटेन को कार्यशील स्थिति में लाने तथा श्री सुमन जी की मूर्ति के ऊपर छतरी/हट स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क की व्यवस्थाओं को बेहतर एवं आकर्षक बनाने के साथ ही आगंतुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने नई टिहरी मार्केट में चल रहे फसाड डिजाइन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगति पर चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए मार्केट में प्रस्तावित म्यूरल एवं वॉल पेंटिंग के डिजाइनों का भी अवलोकन किया तथा कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित स्वरूप के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन रावत, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल चंबा से सीपीएस रावत, राष्ट्रीय राजमार्ग से एएई पंकज बडोनी, कार्यदायी संस्था गौतम कंस्ट्रक्शंस के प्रतिनिधि उत्तम सहित व्यापार मंडल के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button