उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

वंदेमातरम ग्रुप के सैकड़ो छात्रों ने थामा अभविप का दामन

नए सदस्यों को संगठन से जुड़े कार्यों की दी जानकारी

ऋषिकेश। पं ललित मोहन शर्मा(श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय) ऋषिकेश परिसर में सदस्यता अभियान के तहत वन्देमातरम ग्रुप से जुड़े सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने जिला सहसंयोजक अवधेश बिजलवान के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की सदस्यता ग्रहण की।

श्रीदेव सुमन विवि ऋषिकेश परिसर वन्देमातरम ग्रुप के छात्र छात्राओ ने अभविप के सिद्धांतो और उदेश्यों से प्रेरित होकर परिषद् में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस बदलाव से महाविद्यालय में छात्र राजनीती की दिशा में नया मोड़ आया है। अभविप के जिला सहसंयोजक अवधेश बिजलवान ने इस सदस्यता को संगठन के प्रति बढ़ती लोकप्रियता और छात्र छात्राओ के बीच बढ़ते प्रभाव का परिणाम बताया। इस दौरान अभविप के प्रमुख वक्ताओं ने संगठन के कार्यों और छात्रों के हित में किए जा रहे संघर्षों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला सह संयोजक अवधेश बिजल्वान व् प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने नए जुड़े कार्यकर्ताओ राष्ट्रीयता, शिक्षा और छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा दी। विवि के नए जुड़े सदस्यों ने संगठन में शामिल होकर महाविद्यालय के विकास और छात्र हितो की रक्षा के लिए कार्य करने की शपथ ली एवं संगठन के कार्यकर्ताओ के साथ जुड़कर हर्ष व्यक्त किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की सदस्यता ग्रहण करने वालो में प्रमुख रूप से रवि सिंह बिष्ट, वन्देमातरम के इकाई संयोजक अमन निषाद, हर्ष पाल, गौरव कश्यप, प्राची, स्वाति, हिमानी, गीतिका, रूचि, शिवम्, अभिषेक, रोहित, अजय, उदित झा, व्यापकम, सुजल, प्रभात उनियाल, आदि सेकड़ो छात्र छात्राए शामिल रहे। वहीं, सदस्यता करवाने वालो में जिला सह संजोजक अवधेश बिजल्वान, अनिरुद्ध शर्मा, विवेक शर्मा, अक्षत चौहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button