उत्तराखंडचुनावलेटेस्ट खबरें

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने लहराया परचम

कांग्रेस प्रत्याशी को 5623 वोटों से दी मात

ऋषिकेश। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर झंडा गाड़ दिया है। केदारनाथ की जनता ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को विजयी बनाकर अपना विश्वास जताया है।

बता दें कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के मतगणना वाले दिन भाजपा सुबह से ही बढ़त बनाकर आगे रही। 13 चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने 5623 वोटों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज रावत को मात दी। इस सीट पर आशा नौटियाल तीसरी बार विधायक बनी है। केदारनाथ असेंबली में पांचवीं बार महिला उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को 23814 वोट हासिल किए है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 18191 प्राप्त हुए। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन रावत को 9911 वोट मिले। चौथे नंबर पर यूकेडी के आशुतोष भंडारी 1314 मत पर रहे। पांचवे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी आरपी सिंह ने 493 वोट एवं छठे नंबर पर प्रदीप रोशन ने 483 वोट प्राप्त किए। जबकि 834 वोट नोटा पर डाले गए। 13 राउंड की मतगणना के बाद रिटर्निंग ऑफिसर अनिल कुमार शुक्ला ने आशा नौटियाल को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। इस ऐतिहासिक जीत के लिए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में आशा नौटियाल को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button