उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने निर्वाचित पार्षद सरोजनी को बधाई दी

निरंतर वार्ड के विकास के लिए किया आश्वास्त

ऋषिकेश। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने नगर निगम के वार्ड नंबर 12 की पार्षद चुने जाने पर कांग्रेस प्रत्याशी सरोजिनी थपलियाल को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हमने अपने वार्ड में काम किया है, इसलिए जनता ने कांग्रेस उम्मीदवार को पुनः इस सीट पर हमें आशीर्वाद दिया है। उन्होंने वार्ड वासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह आगे भी निरंतर वार्ड का विकास कार्य जारी रखेंगे और लोगो की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Related Articles

Back to top button